logo

प बंगाल में चुनाव ड्यूटी के दौरान कथित गड़बड़ी की शिकायत पर आयोग का एक्शन, 5 अफसर सस्पेंड

ec0011.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

प बंगाल में चुनाव ड्यूटी के दौरान कथित गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर चुनाव आयोग ने सख्त एक्शन लेते हुए 5 आरोपी अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए अधिकारियों में डायमंड हार्बर के अतिरिक्त SP संदीप गराई, सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी (SDPO) सजल मंडल, डायमंड हार्बर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज मौसम चक्रवर्ती, फलता पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज अजय बाग और उस्थी पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज शुभेच्छा बाग शामिल हैं। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। आयोग ने डायमंड हार्बर की पुलिस अधीक्षक डॉ. इशानी पाल को अपने अधीनस्थ अधिकारियों के बीच अनुशासन और निष्पक्षता सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए चेतावनी जारी की है, और कल सुबह 11 बजे तक इस संबंध में एक रिपोर्ट मांगी है।

Tags - Election Commission complaints alleged irregularities election duty West Bengal officials suspended